बायपास पर बन रहे देश के अनूठे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण अगले वर्ष जुलाई तक,80 करोड रुपये होंगे खर्च

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का मौका मुआयना कर लिया जायजा

282

बायपास पर बन रहे देश के अनूठे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण अगले वर्ष जुलाई तक,80 करोड रुपये होंगे खर्च

इंदौर:  इंदौर के बेस्ट प्राईज के सामने झलारिया में बन रहे देश में अपने तरह के पहले एवं अनूठे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण अगले वर्ष जुलाई में पूरा होगा। इस ब्रिज के निर्माण पर लगभग 80 करोड रुपये खर्च किये जा रहे है।

यह जानकारी आज यहां जल संसाधन श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान दी गई। इस मौके पर श्री सिलावट ने फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का मौका मुआयना कर जायजा लिया।

इस मौके पर बताया गया कि यह ब्रिज देश में अपने तरह का पहला एवं अनूठा है। यह ब्रिज 6 जंक्शन लेन और 3 लेयर का रहेगा। इस ब्रिज के बन जाने से झलारिया क्षेत्र की लगभग 20 कालोनी एवं 10 गाँवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही इस हाईवे पर निकलने वाले 60 हजार से अधिक नागरिक भी लाभांवित होंगे। स्कूल बसों और अन्य वाहनों के जाम से यह क्षेत्र मुक्त हो जायेगा। शहर में यात्री वाहन के साथ सुगमता से प्रवेश कर सकेंगे।

IMG 20240628 WA0068

मंत्री श्री सिलावट ने अपने भ्रमण के दौरान नेशनल हाईवे के अधीक्षण यंत्री श्री सुमेश बांझल से ब्रिज‍ निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि ब्रिज निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। यह ब्रिज ‍निर्माण का कार्य अगले वर्ष जुलाई में पूरा हो जायेगा। ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

श्री सिलावट ने कहा कि यह ब्रिज डबल इंजन की सरकार का बेहतर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास को नई गति मिली है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ ब्रिज का निर्माण पूर्ण करें। उन्होंने ब्रिज निर्माण में आ रही छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर करने तथा आपसी समन्वय के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। श्री सिलावट ने यह भी कहा कि ब्रिज निर्माण के दौरान तथा बारिश में किसी भी यात्री और वाहन चालक को परेशान नहीं होना पड़े ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।