BJP पार्षद और नपाकर्मी के बीच राशन कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा

317

BJP पार्षद और नपाकर्मी के बीच राशन कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा पार्षद राहुल धीरज गुप्ता और नगर पालिका में पदस्थ संविदा कर्मचारी आसिफ खान के बीच कार्यालय में ही विवाद हो गया। दरअसल धीरज गुप्ता यहां अपने किसी परिचित का राशन कार्ड बनवाने पहुंचे थे जिसको लेकर उनकी संविदाकर्मी के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मामला थाने तक पहुंच गया।

●समय रहते सम्हल गया विवाद..

छतरपुर नगर पालिका में हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी बनी हुई थी पहले एक पक्ष से तो वहीं बाद में दूसरे पक्ष के लोग/लड़के एकत्रित हो गए जो विवाद से दो-चार होने के लिये तत्पर और तैयार थे पर समय रहते मामले को शांत करते हुए विवाद को टाल दिया गया। वरना बड़ी और अप्रिय घटना घट सकती थी।

●पार्षद ने दिया शिकायती आवेदन..

मामले की पार्षद राहुल धीरज गुप्ता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर इस मामले में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि संविदाकर्मी आसिफ खान ने पहले न सिर्फ विवाद किया बल्कि इसके बाद नगर पालिका में मारने के लिए गुण्डे भी बुला लिए। उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

●विवादों की नगरपालिका..

नगर पालिका चुनाव होने के बाद से ही छतरपुर नगर पालिका और विवादों का लगातार नाता बना हुआ है। बता दें कि छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र पप्पू चौरसिया की पत्नी ज्योति सुरेंद्र चौरसिया नगर पालिका अध्यक्ष बनीं तब से ही नपा विवादों और चर्चाओं में है। लोगों की मानें तो ज्योति चौरसिया गैर राजनीतिक महिला और सीधी-सरल गृहणी हैं जिसके चलते उन्हें राजनीति और नेतृत्व को निखारने में समय लग रहा है और नतीजतन उन्हें हर कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

● पार्षदों का रहता है दबाव..

तो वहीं इस बार नगरपालिका अध्यक्ष पार्षदों द्वारा चुना गया है जिससे अध्यक्ष पर पार्षदों का भी भारी दवाब रहता है। तो वहीं अध्यक्ष की सरलता और सहजता के चलते उन्हें परेशानियां घेरे रहतीं हैं और सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बीच उनके पति मोर्चा सम्हाले रहते हैं और उनका नपा में रोजाना आना-जाना और कार्यों में भागीदारी बनी रहती है। अप्रत्यक्ष रूप से3 कहा जाए तो अध्यक्ष पति नगरपालिका चलाने में सहयोग प्रदान करते हैं।