
ड्राइवर को नींद आने से बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर और मंदिर तोड़कर मकान में घुसा
प्रयागराज के मांडा थाना इलाके में मंगलवार देर रात बेकाबू ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में घुस गया। ट्रेलर की स्पीड अधिक थी ऐसे में डिवाइडर पूरी तरह टूट गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क की दूसरी लेन से होता हुआ एक मंदिर से टकराया। मंदिर पूरी तरह टूट गई। इसके बाद एक मकान में जा घुसा।दिघिया तिराहा के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और सड़क किनारे बने शिव मंदिर को तोड़ते हुए रामआसरे यादव के मकान में जा घुसा। हादसे में मंदिर ध्वस्त हो गया और मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि ट्रेलर जौनपुर से कानपुर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने नींद लगने से नियंत्रण खोने की बात कही है। सीसी टीम प्रभारी शोएब ख़ान के नेतृत्व में हाइड्रा मशीन से ट्रेलर हटवाकर मार्ग बहाल कराया गया.
हादसा प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा थाना क्षेत्र के डिघिया के पास हुआ। सड़क किनारे ही राम आसरे यादव का मकान है। उसी मकान में सक्सेज प्वाइंट कोचिंग सेंटर भी चलता है।
मंगलवार की देर रात जौनपुर से कानपुर जा रहा ट्रेलर चालक को नींद आने की वजह से बेकाबू हो गया। ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा। इसके बाद मंदिर को तोड़ता मकान में घुस गया।
हादसे के बाद चालक भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस के हवाले किया गया। चालक कानपुर के पनकी दुबग्गा का रहने वाला विमल कुमार है। हादसे में घर में सो रहे बुजुर्ग राज कर्ण यादव को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्रेन की मदद से ट्रेलर को निकाला गया है।




