

स्कूलों में जाति प्रमाणपत्र जारी करने विशेष अभियान की अवधि एक साल बढ़ी
भोपाल: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने की अवधि एक साल तक बढ़ा दी गई है। यह अभियान सत्रहवी बार बढ़ाया गया है।
राज्य सरकार ने सबसे पहले स्कूलों के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए विशेष अभियान 2 जून 2015 से शुरु किया था। तब से सोलह बार अभियान की समयसीमा बढ़ाई जा चुकी अब सत्रहवी बार अभियान की समयसीमा बढ़ाई है।
इसके पहले 19 जून 2024 द्वारा स्कूलों के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित कर लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से डिजिटल जाति प्रमाणपत्र जारी करने संबंधीविशेष अभियान के तहत समयसीमा 30 जून 2025 तक बढ़ाई थी अब यह समयसीमा तीस जून 2026 तक बढ़ाई गई है सभी कमिश्नर, कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और जिला प्रबंधक लोक सेवा केन्द्रों को इस अभियान की सतत मानीटरिंग करने और हर सप्ताह इसकी जानकारी ई मेल के जरिए सूचित करने को कहा गया है।