अनुनाद संस्था की अनुगुंज फैली यत्र-तत्र-सर्वत्र, 60 से अधिक उम्र के लोगों ने काव्य पाठ और गीत-संगीत की दीं आकर्षक प्रस्तुतियां!

468

अनुनाद संस्था की अनुगुंज फैली यत्र-तत्र-सर्वत्र, 60 से अधिक उम्र के लोगों ने काव्य पाठ और गीत-संगीत की दीं आकर्षक प्रस्तुतियां!

 

Ratlam : शहर के सैलाना रोड़ स्थित होटल पुष्पांजलि में रविवार को अनुनाद संस्था के बेनर तले काव्यपाठ व गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। बता दें कि अनुनाद संस्था को नित-नई छुपी हुई प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें मंच प्रदान करती हैं। इसका श्रेय अनुनाद संस्था अध्यक्ष अजीत जैन, संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा एवं सक्रिय साथियों को जाता हैं।आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा हास्य काव्य पाठ के साथ-साथ गीत संगीत के इस अभिनव आयोजन में शहर के वरिष्ठ जनों का जोश एवं उत्साह देखते ही बनता था। काव्यपाठ साहित्यकार कैलाश व्यास, जुझार सिंह भाटी, नरेन्द्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र त्रिवेदी एवं श्यामसुन्दर भाटी ने किया।

IMG 20251028 WA0089

सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पेप सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश मिश्र, रमेश कुमार राठौड़, प्रदीप पंवार, जयवंत गुप्ते, भूपेंद्र व्यास, अशोक मेहता, शिवकुमार त्रिलोकचंदानी, दुर्गेश सुरोलिया, विवेक शर्मा, मयूर व्यास, पवन भटनागर, पंकज कुमार शर्मा, मुकेश रांका, सुभाष शर्मा, शैलेन्द्र मेहता, रईस मंसूरी, शहजाद मंसूरी, मनोज देसाई, अशोक शर्मा, दलजीत सिंह संधू, श्रीमति यामिनी वर्मा, अरुणेश व्यास, मानिक व्यास एवं सीमा सुरोलिया द्वारा दी गई। संचालन युसूफ जावेदी एवं आभार ओमप्रकाश त्रिवेदी माना!