आत्म तत्व का उत्थान ही सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य है, ईश्वर को प्राप्त करने का मात्र एक ही मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा- उत्तम स्वामी जी

364

आत्म तत्व का उत्थान ही सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य है, ईश्वर को प्राप्त करने का मात्र एक ही मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा- उत्तम स्वामी जी

 

Ratlam : अमरत्व को प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग श्रीमद्भागवत कथा है। भागवत को श्रवण करने मात्र से ही पापों से मुक्ति मिलती है। आत्मतत्व का उत्थान ही सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य है, ईश्वर को प्राप्त करने का मात्र एक ही मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा। इंसान को शारीरिक उपवास ना करते हुए अपने दुर्गुणों का उपवास करें तो नारायण की प्राप्ति संभव है। श्रावकसाधुता वह हैं जिसके हृदय में ईश्वर प्राप्त की निरंतर उत्कंठता बनी रहती है। ईश्वर को कुछ भी चढ़ा दो, अर्पण कर दो लेकिन अगर आपके भाव शुद्ध नहीं है तो ईश्वर की प्राप्ति नहीं होगी। इंसान को स्वार्थ की चर्चाओं के बजाए कभी परमार्थ की चर्चा करना चाहिए। क्योंकि परमार्थ स्वार्थ की पूर्ति का विषय नहीं है। निरंतर भगवान का भजन करिए लेकिन सांसारिक वस्तुओं के लिए नहीं, अपितु परमात्मा की प्राप्ति के लिए। जीवन में सत्संग का सानिध्य है तो वह जीवन की सर्वश्रेष्ठ सम्पदा है। संतो व सदगुरू का सानिध्य आपके जीवन में अश्रु नहीं आने देता, उक्त वक्तव्य पूज्य गुरूदेव श्री उत्तम स्वामी जी ने त्रिवेणी तट पर स्थल पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट रतलाम द्वारा पंडित श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस की धर्म सभा में कहें।

 

गुरुदेव उत्तम स्वामी जी ने पंडित रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज का स्मरण करते हुए कथा को प्रारम्भ किया। आपने कहा कि भागवत के स्कंध पर चर्चा होनी चाहिए। भागवत को समझना है तो एक-एक स्कंध को सुनना और समझना चाहिए। इसलिए भागवत रूपी कथा का प्रसाद ग्रहण करिए। आज कथा में महाभारत के भीष्माचार्य कृष्ण, अर्जुन, भीम, द्रौपदी, कुन्ती, अश्वत्थामा, कौरवों एवं पांडवों के विभिन्न चरित्रों को विस्तार से श्रवण कराया।

IMG 20250425 WA0122

कथा के प्रारम्भ में मुख्य यजमान श्रीमती हीरादेवी-ओमप्रकाश सोनी परिवार द्वारा पोथी पूजन एवं गुरु पूजन किया गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी पोथी पूजन एवं गुरु पूजन किया गया। शुक्रवार को कथा में प्रदीप पाण्डेय, तपन भूमिक, राजेन्द्र शर्मा, अनिल झालानी, नवनीत सोनी, जयेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, कैलाश व्यास, झमक भरगट, मनोज शर्मा, ब्रजेन्दनंदन मेहता, चेतन शर्मा के साथ ही गुरूभक्त मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्म लाभ लेने वाले श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।

IMG 20250425 WA0123

श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की और से धर्मालुजनों के कथा स्थल पर आने-जाने के लिए चांदनी चौक एवं बाजना बस स्टैंड से मैजिक वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेंगी।