

इंदौर लेखिका संघ की वरिष्ठ सदस्य मुन्नी गर्ग के प्रथम कहानी संग्रह का कल होगा विमोचन!
इंदौर : इंदौर लेखिका संघ ,इंदौर की वरिष्ठ सदस्य समाज सेवी श्रीमती मुन्नी गर्ग के प्रथम कहानी संग्रह ‘माँ की सौगात’ का कल दिनांक 2 मार्च को संस्था की संस्थापक डॉ. स्वाति तिवारी की अध्यक्षता में सुप्रसिद्ध कहानीकार श्री मनीष वैद्य के मुख्य आतिथ्य में होगा। य इस आयोजन में इंदौर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मीनाक्षी स्वामी विशेष अतिथि के रूप में पुस्तक पर चर्चा करेंगी। संस्था की सदस्य डॉ. ऋषिना नातू लेखिका का परिचय देंगी।
यह कार्यक्रम अभिनव कला समाज , गांधी हाल परिसर में दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ स्वाति तिवारी द्वारा स्थापित संस्था ‘इंदौर लेखिका संघ ,इंदौर पिछले 27 वर्षों से इंदौर में साहित्यिक आयोजन करते हुए महिला लेखन की दिशा में सतत कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं की अभिव्यक्ति को एक मंच देना रहा है। यहाँ से कई शुरुवात करके कई महिलायें आज लेखन में स्थापित हुई है. पुस्तक की लेखिका मुन्नी गर्ग उम्र के तीसरे पड़ाव पर अपने अब तक के लेखन को एक कहानी संग्रह के रूप में लेकर आई हैं. उनकी यह पुस्तक अन्यमहिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। मुन्नी गर्ग लम्बे समय से सस्था में जुडी है और संस्था के साथ समाज सेवा में भी सक्रियता के साथ काम कर रही हैं। कार्यक्रम में संस्था का परिचय और स्वागत उद्बोधन देंगी अध्यक्ष विनीता तिवारी। सभी साहित्य प्रेमी आयोजन में आमंत्रित हैं।