पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को लेकर मंत्रिमंडलीय समिति का गठन

642

भोपाल: राज्य शासन ने पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसाओं का पालन प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखने के पूर्व मंत्रिमंडलीय समिति के समक्ष रखे जाने हेतु मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है।                                                  IMG 20220112 WA0117

इस समिति में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण और पंचायत ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।