
अगले 2 माह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग मे तैनात होंगे अध्यक्ष और छह सदस्य, सरकार ने समिति की गठित
भोपाल: मध्यप्रदेश में लंबे समय से खाली पड़े बाल संरक्षण आयोग को जल्द ही अध्यक्ष और छह सदस्य मिलने वाले है। राज्य सरकार ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है।
समिति दो माह के भीतर अध्यक्ष और सदस्यो के नामों की अनुशंसा सरकार को करेगी।
मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग में एक अध्यक्ष और छह सदस्यों के पद लंबे समय से खाली पड़े हुए है। इन पदों पर तैनाती करने महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति बना दी गई है। समिति में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव को सदस्य बनाया गया है।
चह चयन समिति मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की अनुशंसा और प्रतिवेदन राज्य सरकार को देगी। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा।





