राज्यपाल ने किया अलीराजपुर कलेक्टर डॉ बेडेकर का सम्मान

547

राज्यपाल ने किया अलीराजपुर कलेक्टर डॉ बेडेकर का सम्मान

राजेश जयंत की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। समामेलित विशेष निधि संग्रहण में अलीराजपुर जिले के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं सराहनीय योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को सैनिक कल्याण म.प्र. भोपाल की समामेलित विशेष निधि (ASF) की 24वीं वार्षिक बैठक राजभवन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह जे एन कंसोटिया भी शामिल हुए।

 

सैनिक कल्याण म.प्र. भोपाल द्वारा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त जाने पर उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित आर्थिक सहायता योजनाएँ संचालित की जाती हैं। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मप्र शासन द्वारा अलीराजपुर जिले के लिए 4 लाख 51 हजार धनराशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

अलीराजपुर जिले ने लक्ष्य से बढ़कर 7 लाख 32 हजार रूपय की धन राशि एकत्रित की। अलीराजपुर जिले के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं सराहनीय योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि समामेलित विशेष निधि संग्रहण में अलीराजपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।

महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सैनिक कल्याण म.प्र. की निधि में एक लाख से अधिक दान दाता, सम्मानित नागरिकों, संस्थाओं के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारियों, संभाग आयुक्त एवं कलेक्टरों के अभिनंदन समारोह को संबोधित भी किया।