The High-Pressure Drilling Rig Burst : पड़ोसी के मकान की टाइल्स फाड़कर पानी बम की तरह निकला,मकान मालिक बाल बाल बचे

46

The High-Pressure Drilling Rig Burst : पड़ोसी के मकान की टाइल्स फाड़कर पानी बम की तरह निकला,मकान मालिक बाल बाल बचे

बिलासपुर में एक प्लॉट में हैवी मशीन से बोरिंग करने का काम हो रहा था. हाई प्रेशर बनने से पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप फट गया. एकदम जमीन फट गई और पानी की धार फूट पड़ी.

बिलासपुर में हाई प्रेशर बोरिंग फटने से गोकुलधाम कॉलोनी के मकान को भारी नुकसान. मकान मालिक बाल-बाल बचे. घटना CCTV में कैद, पड़ोस में बिना अनुमति बोरिंग कराने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग .

बताया जारहा है कि छत्तीसगढ़ में एक घर के अंदर कथित तौर पर पुराने बोरिंग का पाइप फटने से हादसा होने से बच गया. बताया जा रहा है कि घर के बगल में ही नई हाई प्रेशर बोरिंग हो रही थी, जिसके तेज प्रेशर की वजह से पहले से हुई अंडरग्राउंड बोरिंग का पाइप फट गया. पाइप इतनी तेजी से फटा कि घर के अंदर की जमीन फट गई, जिसकी चपेट में आने से घर का एक शख्स बाल-बाल बच गया. ये सारी घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक घर से टाइल फाड़कर पानी का फव्‍वारा न‍िकला है, ज‍िसे एक मकान को भारी नुकसान हुआ है. हर क‍िसी रौंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को बिलासपुर जिले के घुरु-अमेरी मार्ग के पास उस्लापुर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी, शिव मंदिर के नजदीक हाई प्रेशर के चलते बोरिंग लाइन फट गई. घटना के समय मकान मालिक विशाल शर्मा घर में मौजूद थे, लेकिन बाल-बाल बच गए.

 

बोरिंग लाइन फटने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, पास के खाली प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था. अत्यधिक दबाव बनने के कारण पड़ोसी मकान की पुरानी बोरिंग लाइन फट गई. इससे मकान की पार्किंग का फर्श उखड़ गया, टाइल्स टूट गईं और छत में दरारें आ गईं. घर के भीतर पानी भर गया.

CCTV में कैद हुआ भयानक दृश्य

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज दबाव से पानी पार्किंग के फर्श को तोड़ते हुए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. पानी का फव्वारा इतनी तेज रफ्तार से फूटा कि टाइल्स उखड़ गईं और छत में दरारें पड़ गईं.

विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोस में बिना अनुमति और बिना भू-तकनीकी सर्वे के बोरिंग कराई जा रही थी. उन्होंने कहा कि यह कार्य यातायात पुलिसकर्मी ध्रुव पांडेय द्वारा करवाया जा रहा था. हादसे के बाद नुकसान की भरपाई नहीं हुई और उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया.