The lover who broke the marriage arrested : दुल्हन की तस्वीरें वायरल करने वाला आशिक गिरफ्तार

दुल्हन की बारात लौटी, खुद ने भी शादी से इंकार किया

1352
Ratlam News: प्रेम विवाह बदला लातों धुंसो में,मामला पंहुचा थाने पर

Indore : मंगलवार को शहर में एक दुल्हन की बारात दहलीज पर आकर लौट गई थी। लड़की के कथित प्रेमी ने उसकी पहले खींची तस्वीरों को बारातियों और दूल्हे के नम्बर पर भेज दिया था। तस्वीरें वायरल होने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी। पुलिस ने आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया। उस पर बलात्कार सहित IT एक्ट की धाराओं सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर किया है।

यह मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार दोपहर को नीमच से एक बारात एक फोटो वायरल होने के बाद वापस लौट गई। बारात दुल्हन के घर पहुंचती और दूल्हा घोड़ी पर चढ़ता उसके पहले ही दूल्हे और अन्य बारातियों के नम्बर पर एक दुल्हन की कथित अश्लील तस्वीरे मोबाइल पर भेजी गई। अचानक वायरल हुई तस्वीरों के बाद दूल्हे के परिजन नाराज हो गए और फिर दूल्हे से बात करके शादी कैंसिल कर दी गई।

बिना दुल्हन के बारात वापस नीमच लौट गई। दुल्हन के परिजनों ने मान मनौव्वल की, लेकिन तस्वीरें देखने के बाद कोई भी दुल्हन के परिवार की गुहार सुनता नजर नहीं आया। ये बात सामने आई कि तस्वीरें शेयर करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी की जान पहचान का शुभम जैन है, जो देपालपुर का रहने वाला है। युवती और पुलिस ने तस्वीरे वायरल करने वाले शुभम जैन को समझाइश दी। इसके बाद परिजनों ने प्रस्ताव रख शुभम से कहा कि वो ही उनकी बेटी से शादी कर ले। लेकिन, वो नहीं माना और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

इसके बाद आक्रोशित परिजन और दुल्हन ने सीधे थाने में जाकर शुभम जैन की एफआईआर लिखवा दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वो रानीपुरा में काम करता हूँ और उससे, उसकी पहचान थी। इसके बाद शुभम ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई दफा रेप किया और उसी दौरान उसने तस्वीर खींच ली। दुल्हन की दहलीज से लौटी बारात के मामले में हरकत में आई पुलिस ने आखिरकार शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया। द्वारकापुरी थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर रेप सहित अन्य धाराओं के प्रकरण दर्ज किया गया है।