दिल्ली में MP की सियासत के कई सियासी रंग, अमित शाह से CM, कैलाश और प्रहलाद की अलग-अलग मुलाकात के क्या है मायने!

208

दिल्ली में MP की सियासत के कई सियासी रंग, अमित शाह से CM, कैलाश और प्रहलाद की अलग-अलग मुलाकात के क्या है मायने!

 

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज मध्य प्रदेश की सियासत के कई रंग देखने को मिले।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री आज दिल्ली में थे लेकिन सब ने अलग-अलग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की।

मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन से अलग से मिले।

मुख्यमंत्री की अमित शाह से भेंट को लेकर जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने अमित शाह को मध्य प्रदेश में चल रही शासकीय गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के जानकारी दी और उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया।

माना जाता है कि यह सारी मुलाकात और कवायद निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर की गई है लेकिन जिस तरह से सारे नेता अलग-अलग अमित शाह से मिले हैं उसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बहरहाल मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शाम को वापस भोपाल भी लौट आए।