नगरपालिका की संचित निधि से खर्च हुए 1करोड़ 50 लाख रुपए नगरीय प्रशासन विभाग से नगरपालिका को प्राप्त हुए

विधायक ने मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रति माना आभार

580
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

नगरपालिका की संचित निधि से खर्च हुए 1करोड़ 50 लाख रुपए नगरीय प्रशासन विभाग से नगरपालिका को प्राप्त हुए

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। मिड इंडिया रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के समय नगर पालिका परिषद की संचित निधि से व्यय हुए एक करोड़ 50 लाख रुपए नगरपालिका को पुनः प्राप्त हो गए हैं।

WhatsApp Image 2022 12 05 at 10.33.57 PM

विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तत्कालीन कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के नगर पालिका प्रशासक रहते हुए उनके सुझाव पर यह राशि नगर पालिका से रेलवे अंतरित की गई थी। आज यह राशि नगरीय प्रशासन विभाग से पुनः नगरपालिका को प्राप्त हो गई है। इस संबंध में विभाग के प्रमुख अभियंता श्री जी पी कटारे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी कर सूचना दे दी गई है।

विधायक श्री सिसोदिया ने स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।