नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

478
Sucide :
Sucide :

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पूर्व उसने अपनी तीन साल की बेटी को घर से बाहर कर दिया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार डी-सेक्टर बंजारी राघव कॉलोनी कोलार निवासी पूजा वर्मा पति लक्ष्मीकांत वर्मा(26) गृहणी थी, जबकि पति घर के बाहर ही पान की गुमठी का संचालन करता है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पति गुमठी पर था। तभी पत्नी ने तीन साल की बेटी को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद मेंं गेट को अंदर से लॉक कर लिया। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। जिसकी आवाज सुनकर लक्ष्मकीकांत पहुंचा। देखा की घर का गेट अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने पर भी पत्नी ने गेट नहीं खोला। तब पति ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से गेट को खोला।

अंदर प्रवेश करने पर देखा की पत्नी फांसी लगा चुकी थी। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं हनुमानगंज इलाके में स्थित कबाड़खाना में रहने वाले 67 वर्षीय फयाज खान ने पिछले दिनों फिनायल पी लिया था। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।