
संस्था परस्पर ने मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन मनीष रावल का किया अभिनंदन!
Ratlam : शहर के बरबड़ स्थित हनुमान मंदिर पर संस्था परस्पर द्वारा साप्ताहिक गौसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थित गौशाला में गुड चारा सेवा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए समाजसेवी मनीष रावल का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मनीष रावल ने कहा गौसेवा सनातन संस्कृति का सर्वोत्तम सेवा अनुष्ठान हैं जिसके माध्यम से हम सीधे-सीधे 33 कोटि देवताओं को नमन और प्रणाम कर सकते हैं गौमाता के प्रति हमारी श्रद्धा विश्वास और भक्ति हमें सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। गौमाता का परिवेश स्वास्थ्य के लिए उत्तम परिवेश माना जाता है। हमें नियमित रूप से गौमाता के प्रति सेवा का भाव रखना होगा तभी हम गो मैया की रक्षा कर पाएंगे।
संस्था परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक सेवा हमेशा आपके व्यक्तित्व को निखारती हैं रेडक्रॉस जैसी सेवा संस्थान के वाइस चेयरमैन बनकर आप स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बना सकते हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास ने भी रावल को शुभकामनाएं प्रदान की। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए संस्था परस्पर के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं रावल को रेडक्रॉस के माध्यम से उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए अनुरोध किया। संस्था द्वारा मनीष रावल का शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। महेश व्यास, सचिन गेलड़ा, रजनीश शर्मा, नीरज शुक्ला, आनंद पालीवाल, मनीष जोशी, मनीष शर्मा, मनीष बोहरा, सुनील मालपानी, पवन परिहार, पंकज चौहान, दशरथ पोरवाल, राजेंद्र कसेरा, कमलेश पालीवाल, एमके जैन आदि मौजूद थे। संचालन सचिन गेलड़ा ने तथा आभार मितेश अग्रवाल ने माना!





