

उच्च पदों पर आसीन होने वालों से कार्यकर्ताओ का पद अधिक बड़ा- उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा
हिंदू तन मन, हिंदू जीवन का मार्ग दिखाया भारत रत्न अटल जी ने – मुख्य वक्ता रामेश्वर शर्मा
भाजपा प्रबुद्धजन संगोष्ठी सम्पन्न
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। भाजपा जिला इकाई द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत स्थानीय कुशाभाऊ ऑडिटोरियम मंदसौर पर शनिवार को वरिष्ठ प्रबुद्धजन संगोष्ठी मुख्य वक्ता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा, विधायकगण हरदीप सिंह डंग, चन्दरसिह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक गण कैलाश चावला, देवीलाल धाकड़, राजेंद्र सिंह सिसोदिया सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गण महोदय नानालाल अटोलिया, मानसिंह माछौपुरीया, राजेन्द्र सुराना, कारूलाल सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य वक्ता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उपस्थित वरिष्ठजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। जयघोष किया गया।
इस संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विधायक एवं पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के राजनीति के भीष्म पितामह एवं भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत इस संगोष्ठी में आप सभी वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए यह कहता हुॅ की जनसंघ से लगा कर आज तक की यह यात्रा बड़ी कठिन थी लेकिन हमारे नेता अटल जी साथ थे तो यह यात्रा अटल यात्रा की तरह लगातार चल रही है। यात्रा कठिन थी जब डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार को त्यागा था और कहा था जो सरकार कश्मीर को विशेष दर्जा देगी हम उस सरकार के साथ नहीं रहेगें। हमारा स्पष्ट कहना है कि देश में एक विधान, एक प्रधान होना चाहिए। 370 समाप्त करने का कहने वाले आजाद भारत के पहले व्यक्ति डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ही थे।
अटल जी ने कहा की बाधाऐं कितनी ही आये तुफान कितने ही आये हमें अपने मार्ग से हटना नही वरना मार्ग पर अटल बने रहना होगा और एक दिन केशरिया हिन्दुस्थान का परचम अवश्य फहरेगा। अटल जी के सामने कितनी ही मुसीबते आयी लेकिन अटल जी कभी डीगे नही। जनसंघ के जमाने से ही यह माना जाता है की भविष्य का हिन्दुस्थान श्रृद्धेय अटल जी के नेतृत्व में ही आगे बड़ेगा। अटल जी ने सदैव हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का कार्य किया। उन्होने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बडे गर्व से यह कहा था की मैं हिन्दुस्तान से आया हुॅ और मेरी मातृभाषा हिन्दी है। अटल जी ने 24 दलों की संयुक्त सरकार को एक परिवार के भांती संजोग कर रखा और विकासवादी सरकार का नेतृत्व किया।
जनता पार्टी की सरकार में जब दोहरी सदस्यता को लेकर अटल जी और हम से कहा गया की आपको आरएसएस छोडना पडेगी तो हमने कहा की हम संघ के साथ खडे रहेगें चाहे हमें जनता पार्टी की सरकार को क्यो ना छोडना पड़े और यही से दीपक चुनाव चिन्ह से कमल चुनाव चिन्ह की यात्रा प्रारंभ हुई। 06 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई और वही से आज तक 45 साल की यात्रा में मंदसौर से लेकर महाकाल की पुण्य भूमि, देवी अहिल्याबाई की भूमि, रेवांचल से लेकर देश में अधिकांश जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है।
श्री शर्मा ने अटल जी कही हुई पंक्तियां अँधेरा छटेगा-सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज पुरे देश में अटल जी की यह पंक्तियां चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। अटल जी ने कहा था हिन्दु तनमन, हिन्दु जीवन, रग-रग हिन्दू, मैं वोट की खातिर राजनिती करने वाला व्यक्ति नही हुॅं और ना ही मेरा दल है।
प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़को को देखकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागु की। जिसके कारण देश के अनेक गांव शहरो की मुख्य सड़को से जुड़ते चले गये और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना देश में रह रहे करोड़ो गरीब व्यक्तियों को पक्के आवास उपलब्ध करवा रही है। अगर हम सभी को राजीतिक के पद पर निरंतर आगे बढ़ते रहना है तो हमारे मन मस्तिष्क में अटल जी के सिंद्धातों को जीवित रखना होगा।
आज कई ऐसे वरिष्ठजन इस संगोष्ठी में आये है जिन्होंने श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य भी किया है।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने कहा की हम सब एक ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो एकात्म मानववाद, गरीब कल्याण के लिये कार्य कर रहे है। कार्य करते हुए छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कई बड़े पदों पर पंहुच कर गांव, गरीब, किसान की समस्याओं का समाधान करने हेतु सक्षम बन जाता है। मैं कार्यकर्ताओं के बीच यह आग्रह करता हुॅं की हम सब उच्च पदों पर बैठे जरूर है लेकिन हम से भी बड़े वे सभी कार्यकर्ता है हमें इन पदों पर आसीन कराया है। जो लगातार बूथ स्तर पर कार्य करते है और पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिये तन-मन न्यौछावर कर देते है। इनकी मेहनत से ही कोई विधायक मंत्री उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की यात्रा को पूर्ण करता है। इसलिये हम सभी को भी कभी भी भ्रम नही पालना चाहिए की सबसे बड़ा नेता हम ही है।
संगोष्ठी में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की आज संगोष्ठी में ऐसे-ऐसे तपोनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ है जिनकी तप-तपस्या और साधन से भाजपा का इतना विराट स्वरूप पूरे देश में दिखाई दे रहा है। श्रद्धेय अटल जी ने अपनी यात्रा दीपक चुनाव चिन्ह से लेकर प्रारंभ की थी और कहा था कि देश में छाया अंधेरा शीघ्र हटेगा और कमल खिलेगा। अटल जी ने राष्ट्र और भारत माता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। जिस दिन अटल जी ने लोकसभा में अपना इस्तीफा दिया था उस दिन उन्होंने कहा था कि आज आप सभी हम पर हंस रहे है लेकिन एक दिन ऐसा आयेगा जब देश आप पर हंसेगा और आज यह दृश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिखाई दे रहा है। विपक्षीय दल छटपटा रहे है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता विधायक रामेश्वर शर्मा ने विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जीवन पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा घटावदा ने किया एंव आभार भाजपा वरिष्ठ नेता जगदीश परमार एवं जिला मीडिया प्रभारी व सभापति नीलेश जैन ने माना।
इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों से 1500 से अधिक प्रबुद्ध जन वरिष्ठ जनों युवाओं महिलाओं ने संगोष्ठी में भाग लिया।