सामाजिक संस्था ‘अनुनाद’ ने सुरीले गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दी स्वर-साधकों को श्रद्धांजलि!

187

सामाजिक संस्था ‘अनुनाद’ ने सुरीले गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दी स्वर-साधकों को श्रद्धांजलि!

 

Ratlam : सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीत एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों में अग्रणी शहर की संस्था अनुनाद ने संगीत निशा का आयोजन किया। इस संगीत निशा में हिंदी फिल्मी संगीत की 4 प्रमुख हस्तियों मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार और लता मंगेशकर को उन्हीं के गीतों से शहर के कलाकारों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

IMG 20240805 WA0018

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी प्रवीण सोनी , प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर एवं श्रीमती राधा चाहर थी। संस्था अध्यक्ष अजीत जैन, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के कलाकारों प्रदीप पंवार, डॉ. एसएन पडियार, शोभा शेर, अल्फिया खान, रिदम मिश्रा , अवनि उपाध्याय, अशोक शर्मा, रतन चौहान, गणेश मिश्रा, मनोज जोशी, शफीक मस्तान, विपिन जैन, नरेश यादव, इदरीस जावेदी, शैलेंद्र पंवार ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रारंभ में गणेश वंदना श्रेया और दीपा आसवानी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर शहर के संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

IMG 20240805 WA0017