विधानसभा अध्यक्ष ने MLA का त्याग पत्र स्वीकार किया

380

विधानसभा अध्यक्ष ने MLA का त्याग पत्र स्वीकार किया

 

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डूंगरपुर जिले के चौरासी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधानसभा सदस्य राजकुमार रोत का विधानसभा की सदस्यता से दिया गया त्याग पत्र शुक्रवार 14 जून से स्वीकार कर लिया है।

राजकुमार रोत ने बाँसवाड़ा लोकसभा संसदीय सदस्य निर्वाचित हो जाने के कारण विधानसभा की सदस्यता विधायक पद से त्याग पत्र दिया है।