राज्य सरकार ने लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज

225
Bhopal CM mohan

राज्य सरकार ने लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल:  राज्य सरकार ने 11 फरवरी को तीन अलग-अलग चरणों में पांच हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।

पहला कर्ज आठ वर्ष के लिए एक हजार करोड़ का लिया गया है। दूसरा कर्ज सोलह वर्ष के लिए दो हजार करोड़ का लिया गया है जबकि तीसरा कर्ज 21 वर्ष के लिए दो हजार करोड़ का लिया गया है।

इसके लिए राज्य सरकार ने दस फरवरी को देशभर की वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव बुलाए गए थे। इन प्रस्तावों को 11 फरवरी को खोला गया और वित्तीय संस्थाओं से यह कर्ज लिया गया है।