
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को मध्यप्रदेश में लागू करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान जन- गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है। यह अत्यंत सराहनीय एवं अभूतपूर्व पहल है। इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा।
प्रिय मध्यप्रदेश एवं देशवासियों, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान “जन गण मन” के पहले वंदे मातरम् के छह छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय किया गया है।
हम इसे मध्यप्रदेश में लागू कर रहे हैं।#VandeMatram pic.twitter.com/UyEqCA8oyq
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 12, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे वीर सेनानियों ने वंदे मातरम् गाते हुए स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया। मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम् गायन के निर्णय को त्वरित रूप से प्रदेश में लागू कर रही है।





