रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, पराड़कर सम्मान 2025 जमीनी पत्रकार मो. इरशाद खान को

250

रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, पराड़कर सम्मान 2025 जमीनी पत्रकार मो. इरशाद खान को

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा 6 दिसंबर 2025, शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य, चुनौतियों और सरोकारों पर केंद्रित रही। देश–प्रदेश से आए वरिष्ठ पत्रकारों, प्रतिनिधियों और मीडिया के संगठनों ने इसे संवाद, समन्वय और आत्ममंथन का महत्वपूर्ण मंच बताया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने कहा कि डिजिटल क्रांति के वर्तमान दौर में पत्रकारिता के मूल मूल्य—सत्य, निष्पक्षता और जनपक्ष—कभी कमजोर नहीं पड़ने चाहिए। उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में बढ़ती जोखिम, संसाधनों की कमी और व्यावसायिक दबावों को मीडिया जगत की प्रमुख चुनौतियां बताया।

विशेष अतिथि बलविंदर सिंह जम्मू, राष्ट्रीय महासचिव (इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन), ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार अगर संगठित रहेंगे तो ही उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा संभव है। उन्होंने डेटा प्रोटेक्शन एक्ट और श्रम कानूनों में हुए बदलावों के संदर्भ में पत्रकारों को जागरूक और एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में यूनियन द्वारा स्वतंत्रता पूर्व के क्रांतिकारी पत्रकार बाबूराव विष्णु पराड़कर सम्मान–2025 की घोषणा भी की गई। यह सम्मान इस वर्ष बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में सक्रिय जमीनी पत्रकार मो. इरशाद खान को प्रदान किया जाएगा। संगठन ने उनकी निडर, जनपक्षीय और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में की गई निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, आसिफ़ इक़बाल, गिरीश पंकज, गोकुल सोनी, शशि परगनिहा.शकुंतला तरार, समीर दीवान, डॉ नंदन, राहुल सिन्हा, अमित बाघ, लविंदर पाल सिंघोत्रा, शिवशंकर पांडे, काशिव आदि चर्चित पत्रकार शामिल थे।

इसी दौरान यूनियन के तृतीय राज्य सम्मेलन में नई प्रदेश नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।

राज्य की नई टीम इस प्रकार है:

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (IJU): दिलीप कुमार साहू

प्रदेश अध्यक्ष: पी.सी. रथ

महासचिव: सुधीर आज़ाद तंबोली

उपाध्यक्ष: रेणु नंदी, कृष्णा गोस्वामी, अजीत कुमार शर्मा

कोषाध्यक्ष: शुभम वर्मा

उप कोषाध्यक्ष: सैयद सलमा

संयुक्त सचिव: रूमा सेन गुप्ता, संतोष राजपूत

प्रदेश संगठन सचिव: राकेश शिव दत्ता

प्रदेश मीडिया प्रभारी: जयदास मानिकपुरी

कार्यकारिणी सदस्य:

वीरेन्द्र कुमार शर्मा, घनश्याम गुप्ता, मो. शाह, संजय चंदेल, जितेंद्र साहू, शिवशंकर पांडेय और हरिमोहन तिवारी।
राज्य सम्मेलन में रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राहुल सिन्हा ने किया।

संगोष्ठी का समापन पत्रकारिता की मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना के नए संकल्पों के साथ हुआ।