प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सीमेंट पिलरों से लदे ट्रक की चपेट में आया, 7 की मौत, 3 घायल,MP में मऊगंज की घटना

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गहन शोक किया व्यक्त,मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

321
Fire Accident
Road Accident

प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सीमेंट पिलरों से लदे ट्रक की चपेट में आया, 7 की मौत, 3 घायल,MP में मऊगंज की घटना

 

रीवा: प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सीमेंट पिलरों से लदे ट्रक की चपेट में आने से 7 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। MP में मऊगंज की घटना है।

यह भयावह हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र के श्रद्धालुओं का वाहन सीमेंट पिलरों से लदे एक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पलटने से सात श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के ग्राम सोहागी के निकट हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों को हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा शीघ्रता से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र के श्रद्धालुओं का वाहन सीमेंट पिलरों से लदे एक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पलटने से सात श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।