एसआईआर के माध्यम से नए मतदाता बनाने का होगा मार्ग प्रशस्त , यह प्रक्रिया किसी के विरोध में नहीं- उपमुख्यमंत्री श्री देवडा

*जिले के आठ भाजपा मण्डलो मे संपन्न हुई मतदाता सूची एसआईआर पर कार्यशालाए*

204

एसआईआर के माध्यम से नए मतदाता बनाने का होगा मार्ग प्रशस्त , यह प्रक्रिया किसी के विरोध में नहीं- उपमुख्यमंत्री श्री देवडा

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम लागू कर दिया है इस क्रम में राजनीतिक दलों में भी सक्रियता देखी जा रही है

IMG 20251106 WA0129

गुरुवार को मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में जिले के आठ भाजपा संगठनात्मक मण्डलों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) , स्वदेशी एवं आत्मनिंर्भर भारत विषय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं कि कार्यशालाए संपन्न हुईं। कार्यशालाओं के क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठनात्मक मण्डल मल्हारगढ में भाजपा सहकारीता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठोर, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री रिन्कु गौतम, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार, भाजपा नेता राजेश नामदेव, एवं बुढा मण्डल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) , स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित कार्यशाला में मण्डल पदाधिकारीयों , बूथ अध्यक्ष , बीएलए 2 को आवश्यक जानकारी के साथ मार्गदर्शन दिया।

IMG 20251106 WA0128

इसी क्रम में भाजपा उत्तर मण्डल , मंदसौर ग्रामीण मण्डल एवं दलौदा मण्डल कि आवश्यक कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश काला , भाजपा जिला पदाधिकारीगण शिवराज सिंह राणा, विजय सुराना , महेश जूनवाल , भाजपा नेता अजय सिंह चौहान, विनय दुबेला , सुनिल जैन, जगदीश गुर्जर , पुलकित पटवा, प्रितेश चावला, रानू भावसार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता , मण्डल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत , भाजपा दलौदा मण्डल अध्यक्ष सुमित सेन एवं भाजपा मंदसौर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नेपालसिंह सिसौदिया आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसी क्रम में भाजपा कि आवश्यक कार्यशाला मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्य समीति सदस्य मुकेश काला , भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा , भाजपा जिला मंत्री पुलकित पटवा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मनुप्रिया विनीत यादव आदि ने आवश्यक जानकारी के साथ मार्गदर्शन दिया।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र विधायक श्री जगदीश देवडा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में शुरू कर दी गई है, जिनमें देश की आधी से अधिक आबादी रहती है। यह प्रक्रिया दो-तीन माह चलेगी। चुनाव आयोग की इस शुद्धिकरण प्रक्रिया में हमें पूर्ण सहयोग करना है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। यह किसी के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य किसी वैध मतदाता को मताधिकार से वंचित करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को सही और निष्पक्ष बनाना है।

कार्यशाला में मार्गदर्शन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग और प्रशासन के साथ समन्वयपूर्वक काम करना है। इसके लिए हम मंडल स्तर पर इकाई गठित करेंगे और एसआईआर से संबंधित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी होगा। चूंकि एसआईआर का काम बूथ स्तर पर होना है, इसलिए इसमें बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। हमें अपनी बूथ समिति की बैठक करके काम में जुट जाना है। 4 दिसम्बर तक हमें मतदाताओं के नाम दे देना है और 9 दिसंबर को तदर्थ सूची घोषित होगी।

कार्यशाला में मार्गदर्शन देते हुए भानपुरा गरोठ क्षेत्र विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि एसआईआर की इस प्रक्रिया को हमारा केंद्रीय नेतृत्व अत्यंत गंभीरता से ले रहा है और बीते तीन दिनों में इसे लेकर अनेक बैठकें हो चुकी हैं। केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर इस काम में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम नहीं है, वो हमें जुड़वाना है।

विभिन्न सम्पन्न हुई कार्यशालाओं में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश काला, भाजपा जिला पदाधिकारीगण शिवराज सिंह राणा, विजय सुराना , महेश जूनवाल , भाजपा नेता अजय सिंह चौहान, विनय दुबेला , जीवन शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुनिल जैन, जगदीश गुर्जर , पुलकित पटवा, प्रितेश चावला, रानू भावसार सभापति नीलेश जैन ने भी अपने अपने विषय पर कार्यशाला में मार्गदर्शन दिया।