WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा में जिला कार्यकारिणी बनाने का काम होल्ड,नए प्रदेश अध्यक्ष की राय से बनेंगे पदाधिकारी

1223
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

भाजपा में जिला कार्यकारिणी बनाने का काम होल्ड,नए प्रदेश अध्यक्ष की राय से बनेंगे पदाधिकारी

 

भोपाल: भाजपा में जिला अध्यक्ष फिलहाल अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सकेंगे। उनके इस काम को होल्ड कर दिया गया है। अभी मंडलों की कार्यकारिणी के गठन का काम चल रहा है। अधिकांश मंडलों में कार्यकारिणी बनाई जा चुकी है, प्रदेश संगठन की सहमति से इनका गठन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिला अध्यक्षों को अकेले ही कुछ दिनों तक और काम करना होगा।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो सभी जिला अध्यक्षों को यह संदेश दिया गया है कि वे अपनी कार्यकारिणी नहीं बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति साफ होने के बाद ही जिलों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। यानि इससे यह साफ है कि जिला कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष की राय महत्वपूर्ण होगी। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले जिला अध्यक्षों का चुनाव हुआ, जिसमें सहमति से जिला अध्यक्ष बनाए गए। सभी जिलों में इसी प्रक्रिया से अध्यक्ष चुने गए। ऐसे में यदि पार्टी वीडी शर्मा की जगह पर किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो उन्हें कार्यकारिणी में अपनी पसंद के लोगों को एडजस्ट करने का अवसर मिल सकेगा।

जिला अध्यक्षों की चयन जनवरी में हो गया था, तब से लगातार यह अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही हर जिले में कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन अब इसमें कुछ और समय लगेगा। इस बीच मंडलों में कार्यकारिणी गठन का अंतिम दौर चल रहा है।