
Theft at Jeweller’s Shop : ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े चोरी, दुकान में घुसकर चोर ने उड़ाया सोने के खेरची कांटे और नकदी!
Ratlam : शहर के सराफा बाजार क्षेत्र से लगे हुए चौमुखीपुल, नोलाईपुरा में पुखराज ज्वैलर्स पर चोर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा और गल्ले में रखे लगभग 5 हजार रुपए नगदी सहित सोने के कांटे ले गया। चोर द्वारा चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। ज्वैलर्स मनीष चौरड़िया ने बताया कि मेरी शॉप शहर के नोलाईपुरा क्षेत्र स्थित हैं जो पुखराज ज्वेलर्स के नाम से जानी जाती हैं। दुकान पर आज यानी सोमवार दोपहर करीब 4 से 4-30 बजे के बीच अज्ञात युवक दुकान में घुसा और बैठ गया।
मनीष चोरड़िया ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त दुकान छोड़कर रोजाना की तरह चाय पीने गए थे तभी चोर ने मौका देखकर दुकान में रखी करीब 5 हजार रुपए नगद और 5 ग्राम सोने के छोटे-छोटे खेरची कांटे व अन्य सामान पर हाथ साफ कर भाग निकला। चोरी की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर करीब 5 मिनट में 2 बार बाहर जाता है और 2 बार दुकान के अंदर आकर घटना को अंजाम देता है। दुकान मालिक मनीष चोरडिया द्वारा घटना की पूरी जानकारी माणक चौक थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल दुकान मालिक मनीष चौरड़िया से लिखित आवेदन लिया है, पुलिस का कहना हैं कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी!





