फिर खुले बाजार से 1000 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

526

फिर खुले बाजार से 1000 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

भोपाल : राज्य सरकार एक बार फिर खुले बाजार से एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी में है। यह कर्ज चौबीस साल के लिए लिया जाएगा। राज्य सरकार 29 मार्च को यह कर्ज लेगी।

वित्तीय जरुरतों के लिए राज्य सरकार यह कर्ज ले रही है। इसके लिए 28 मार्च को रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के मुंबई आॅफिस पर आॅनलाईन प्रस्ताव कोर बैंकिंग साल्यूशन के ई कुबेर सिस्टम के जरिए आमंत्रित किए गए है। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच देश की वित्तीय संस्थाएं प्रस्ताव आॅनलाईन जमा कर सकेंगी। जो वित्तीय संस्थाएं राज्य सरकार की शर्तो पर सबसे कम ब्याज दर पर कर्ज देने के लिए तैयार होंगी। उनसे 29 मार्च को राज्य सरकार यह कर्ज लेगी। इसकी अदायगी राज्य सरकार 29 मार्च 2047 को करेगी। इससे इस वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए जो भुगतान किए जाने है कर्ज से राज्य सरकार उनकी अदायगी करेगी। गौरतलब है कि राज्य का वर्ष 2023-24 के लिए बजट भी मंजूर हो चुका है और तृतीय अनुपूरक बजट भी मंजूर हो चुका है इसके बावजूद राज्य सरकार को राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं के चलते कर्ज लेना पड़ रहा है। पिछले दो महीने में राज्य सरकार आधा दर्जन से अधिक बार कर्ज खुले बाजार से ले चुकी है।

 *राज्य पर दो लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज-* 

राज्य पर पहले ही दो लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज हजै। इसमें एक लाख 74 हजार करोड़ का कर्ज बाजार का है। पावर बांड और अन्य बांड से 7 हजार 360 करोड़ का कर्ज राज्य ने लिया है। वित्तीय संस्थाओं से 12 हजार 158 करोड़ का कर्ज लिया है। केन्द्र सरकार से 44 हजार 675 करोड़ का कर्ज लिया है। अन्य देयताएं 22 हजार 208 करोड़ की है। राष्ट्रीय बचत योजनाओं में स्पेशल सिक्यूरिटी से भी राज्य को 3 हजार 756 करोड़ रुपए मिले है।