Threat to Mumbai : मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात फोन से 6 जगह बम होने की सूचना दी!

ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, मुंबई पुलिस जांच में लगी!

621

Threat to Mumbai : मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात फोन से 6 जगह बम होने की सूचना दी!

 

Mumbai : मुंबई पुलिस को फिर धमकी मिली है। मिली धमकी में मुंबई को 6 बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंटोल रूम को को मिली।

यह एक अज्ञात व्यक्ति ने दी है। धमकी देने वाले ने अपने संदेश में कहा कि मुंबई शहर में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं। शहर में 6 स्थानों पर बम रखने की खबर के जैसे ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंटोल रूम को मिली, यह सूचना आनन-फानन में मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना में बाद मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। यह पहली बार है नहीं जब मुंबई शहर में बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन या मैसेज मिला हो। इससे पहले मुंबई पुलिस और कंट्रोल रूम को धमकी मिल चुकी है।