Tiger Movement: बाघ मूवमेंट से मदरबुल फार्म और बैरागढ़ चीचली में दहशत का आलम

37

Tiger Movement: बाघ मूवमेंट से मदरबुल फार्म और बैरागढ़ चीचली में दहशत का आलम

भोपाल। राजधानी में दो जगहों पर बाध मूवमेंट होने से एक बार फिर वन विभाग अलर्ट पर आ गया है। भोपाल के बैरागढ़ चिचली में टाइगर ने गाय पर हमला किया। इससे वह घायल हो गई। राजधानी में दो जगहों पर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म के पास टाइगर ने एक गाय का शिकार किया, जबकि बैरागढ़ चिचली में गाय पर हमला कर दिया। टाइगर के मूवमेंट से लोगों में दहशत है। वन विभाग की दो टीमें भी सर्चिंग कर रही हैं।

गाय की पीठ-पैर पर हमला किया

टाइगर के शिकार का दूसरा मामला बैरागढ़ चिचली में हुआ है। यहां के विकास मीणा की गाय पर टाइगर ने हमला कर दिया। गाय जंगल में चरने गई थी। तभी उस पर टाइगर का हमला हुआ, लेकिन गाय बचकर घर के बरामदे में आ गई। सुबह देखा तो गाय लहुलुहान हालत में थी। उसकी पीठ और पैर की तरफ गहरे जख्म है। पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। वन विभाग के समरधा रेंजर शिवपाल पिपरदे का कहना हैकि दोनों ही इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है और वहां के निवासियों को भी शाम के बाद अकेले न निकलने को कहा गया है।