WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अनियमितताओं के चलते हटाए गए टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष, शासन ने डिप्टी कलेक्टर को किया प्राधिकृत

अनियमितताओं के चलते हटाए गए टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष, शासन ने डिप्टी कलेक्टर को किया प्राधिकृत

भोपाल: राज्य शासन ने नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को अनियमितताओं के चलते कुछ दिनों पहले हटाने के आदेश जारी किए थे।

इसी संदर्भ में आज प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अध्यक्ष के उक्त पद रिक्त हो जाने से परिषद हित एवं लोकहित के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए श्रीमती अंजलि शर्मा डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ को प्राधिकृत किया है यानी वे अब टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगी।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 5.23.18 PM