Time to Save Sunita : सुनीता को बचाने के लिए ‘नासा’ के पास अब सिर्फ 2 सप्ताह का समय!

यान के थ्रस्टर्स और हीलियम सिस्टम में समस्या आने से दोनों अंतरिक्ष यात्री 2 महीने से अटके!

76

Time to Save Sunita : सुनीता को बचाने के लिए ‘नासा’ के पास अब सिर्फ 2 सप्ताह का समय!

Washington : एक सप्ताह के अंतरिक्ष मिशन पर गई भारतीय मूल की यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। ये दोनों बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी समस्याओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस नहीं लौट पाए। ऐसी स्थिति में ‘नासा’ के सामने इनको सुरक्षित वापस लाने के लिए सिर्फ 14 दिन यानी 2 सप्ताह का समय बचा है। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को ISS में लेकर गया था। 13 जून को ISS पर जैसे ही स्टारलाइनर पहुंचा, यान के थ्रस्टर्स और हीलियम सिस्टम में समस्या आ गई। शुरू में एक सप्ताह के मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने वाला था, लेकिन समस्या के चलते उनकी वापसी में देरी हुई।

अब बचे हैं केवल 14 दिन 

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को फंसे हुए कई दिन हो गए। अब ‘नासा’ के पास उन्हें वापस लाने और समस्या को ठीक करने के लिए केवल 2 सप्ताह बचे हैं। इसलिए, क्योंकि, इसके बाद क्रू-9 मिशन आ जाएगा। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी।

ये हो सकती है परेशानी

‘नासा’ के क्रू-9 मिशन आने के बाद सुनिता और उनके साथी को बचाने में और मुश्किलें आएंगी। जैसे ही क्रू-9 मिशन लॉन्च होगा, इसे आईएसएस से जुड़ने से पहले स्टारलाइनर को डॉकिंग पोर्ट से हटाना होगा। इससे नासा का काम और मुश्किल हो जाएगा। क्रू-9 मिशन 18 अगस्त तक लॉन्च हो सकता है।

मिशन में ये समस्या आई

सुनिता विलियम के मिशन स्टारलाइनर को उसकी पहली मानवयुक्त उड़ान में परखना था, जो बोइंग के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इंजीनियरों ने अंतरिक्ष यान के सर्विस मॉड्यूल में पांच छोटे हीलियम लीक की खोज की। इन समस्याओं के कारण स्टारलाइनर सुरक्षित रूप से अनडॉक होकर पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाया।