WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Tiranga at Every Home: BJP का सभी जिलों में बैठकों का दौर शुरू, पदाधिकारियों को बताई जा रही रूपरेखा

WhatsApp Image 2024 08 08 At 20.29.47

Tiranga at Every Home: BJP का सभी जिलों में बैठकों का दौर शुरू, पदाधिकारियों को बताई जा रही रूपरेखा

भोपाल. मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिलों में भी भाजपा जुट गई है। जिलों में बैठकों को दौर शुरू हो गया है, जिसमें अभियान की पूरी रूपरेखा पदाधिकारियों को बताई जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को इस अभियान को लेकर मंडल स्तर पर बैठकें होगी। अभियान 11 अगस्त से शुरू होना है, जिसमें प्रदेश के डेढ़ करोड़ मकानों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan

दो दिन पहले इस अभियान के संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय दफ्तर में बैठक हुई थी। जिसमें जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों को अभियान के दौरान किस दिन क्या कार्यक्रम होना है, कैसे कार्यक्रम होना है। यह पूरी जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही यह भी तय हुआ था जिलों और मंडल स्तर पर भी अभियान शुरू होने से पहले बैठक की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को जिलों में बैठक की जा रही है। कुछ जिलों में बुधवार को बैठक हो गई। जबकि शुक्रवार और शनिवार को मंडल स्तर पर इस अभियान को लेकर बैठक होगी। मंडल की बैठक के साथ ही प्रदेश के सभी बूथों पर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद 11 से 13 अगस्त तक इस अभियान के तहत यात्राएं निकलेगी। इन यात्राओं की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों में यह यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

इस अभियान को लेकर लगभग सभी जिलों में संयोजक बना दिए गए हैं। प्रदेश संयोजक की प्रदेश संयोजक कविता पाटीदार हर दिन अभियान को लेकर अपडेट ले रही है। तिरंगा लगाने के बाद सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे।