Tiranga Yatra : पुलिस सड़कों पर तिरंगा हाथ में लेकर निकली!

'हर घर तिरंगा' की जनभावना को लेकर पुलिस अधिकारी निकले

1123

Indore : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है।

आज शुक्रवार को पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र की अगुवाई में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि के साथ मिलकर राजबाड़ा पर तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन किया।

WhatsApp Image 2022 08 12 at 5.46.20 PM 1

इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) निमिष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 संपत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) महेशचंद्र जैन, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2, राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना अमरेन्द्र सिंह, विभिन्न अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्त, कई थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेशचंद्र शर्मा, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगण तथा नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। ये तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से शुरू होकर, गुरुद्वारा वीर सावरकर मार्केट से होते हुए पुनः राजवाड़ा पर समाप्त हुई।

इस दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिंरगा लहराते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता रैली पूरे जोश उत्साह के निकाली गई। लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।