श्री गणेशोत्सव को विराट स्वरूप देने भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय की अगुवाई में हुई ट्रस्ट की बैठक, दानपात्र से निकले 38 हजार रुपए!

मंडल पदाधिकारियों का निर्णय, 30 किलो चांदी से श्रीगणेश का सिंहासन बनवाया जाएगा!

398

श्री गणेशोत्सव को विराट स्वरूप देने भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय की अगुवाई में हुई ट्रस्ट की बैठक, दानपात्र से निकले 38 हजार रुपए!

Ratlam : शहर के पैलेस रोड़ स्थित नित्य चिंताहरण गणपति उत्सव 27 अगस्त 25 से प्रारंभ हो रहा हैं। 10 दिवसीय श्री गणेशोत्सव को भव्य और विशाल रूप आयोजित करने श्री नित्य चिंता हरण गणपति जी मंदिर सत्संग मंडल की बैठक आयोजित करते हुए मंदिर के दानपात्र को भी खोला गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निमीष व्यास, ओमप्रकाश सोनी, नयन व्यास की उपस्थिति में दान पात्र को खोला गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि गणेशोत्सव पश्चात भक्तों के सहयोग से भगवान श्री नित्यचिंताहरण गणपति जी, भगवान श्री अर्धनारेश्वर एवं गायत्री माता के लिए 30 किलो चांदी का सिंहासन बनवाया जाएगा तथा मंदिर के दीवार एवं फर्श पर ग्रेनाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणपति जी महाराज को सोने के वरक का चोला चढ़ाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर ट्रस्ट समिति की और से 11 हजार लड्डू का वितरण भी किया जाएगा एवं प्रतिदिन शाम को विशेष आरती आयोजित की जाएगी एवं 4-5 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की जाएगी। गणेश जी की विराट मूर्ति की स्थापित की जाएगी तथा गणेश विसर्जन पर रात्रि में मंदिर से चल-समारोह एवं झांकी का आयोजन भी किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 07 27 at 6.48.02 PM

बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी ओम सोनी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, सचिन सिंह देवड़ा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रत्ना पाल, सारिका दवे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, श्रेयांश मोदी, मनीष सोलंकी, ऋषभ शर्मा, कालू सोलंकी, नरेंद्र सिंह चौहान, अजय यार्दे, संजय पेमाल, अशोक गुर्जर, महिपाल सिंह, बलवंत सिंह पंवार, गोपाल शर्मा, सुनील माली, हेमंत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, सरोज कपूर, संगीता कपूर, सपना दुबे, मुकेश व्यास, राजीव शर्मा, वासुदेव बैरागी, भोला बैरागी, सत्यम अवस्थी, संजय राठौर, निखिल शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, दीपक शर्मा टिल्लू आदि मौजूद थे। दानपात्र से 500 के 109 नोट, 200 के 58 नोट, 100 के 595 नोट, 50 के 826 नोट, 20 के 2158 नोट, 10-10 के 2662 नोट, 5-5 के 11 नोट एवं सिक्के सहित 38000 रुपए के प्राप्त हुए!