Tourism Award to Indore : पर्यटन के क्षेत्र में देश में नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को अवार्ड  

दिल्ली में पर्यटन मंत्री और महापौर ने अवार्ड लिया 

544

Tourism Award to Indore : पर्यटन के क्षेत्र में देश में नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को अवार्ड  

New Delhi : सिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के मामले में इंदौर को देश में सर्वश्रेष्ठ शहर का अवॉर्ड दिया गया। उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने एक समारोह में यह अवार्ड दिया। इंदौर को देश में पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए श्रेष्ठ शहर माना गया है।

आज नई दिल्ली में यह अवार्ड दिया गया, जिसे प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रहण किया। यह अवार्ड पर्यटन स्थल की समग्र स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, रियूज, रिसाइकल सहित स्थानीय मुद्दों, जिसमें पर्यावरण सहित सुरक्षा के मापदंडों के लिए दिया गया है।

देश में स्वच्छता के मामले में 5 बार इंदौर को अवार्ड मिल चुका है। साथ में खान-पान में हाइजीन के मामले में भी इंदौर को अवार्ड मिला है। अब उसकी झोली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार भी आ गया। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस उपलब्धि का श्रेय शहर की जनता को दिया है। इंदौर और उसके आसपास पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ाया जा रहा है।

एमपी टूरिज्म द्वारा स्काय ग्लाइडिंग से लेकर वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य गतिविधियां भी जल्द शुरू की जाएगी। वहीं इंदौर के पर्यटन स्थलों, राजवाड़ा, गोपाल मंदिर से लेकर लालबाग सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों का भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

स्वच्छता में इंदौर लगातार पांच बार नम्बर-वन आया, वहीं वॉटर मैनेजमेंट, खुले में शौच से लेकर खान-पान को लेकर जो ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई उसमें भी इंदौर ने बाजी मारी। पर्यावरण से लेकर अन्य मामलों में भी इंदौर की प्रशंसा होती रही है।

वहीं नगर निगम ने कचरा प्रबंधन, सीएनजी प्लांट, जैविक खाद का निर्माण सहित ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की है। वहीं अब टूरिज्म मैनेजमेंट के मामले में भी इंदौर को पुरस्कार मिला है।