Tractor Loan EMI : ट्रेक्टर फायनेंस की किश्तों से बचने लिखाई झुठी रिपोर्ट, मां, बेटे सहित 5 सलाखों के पीछे!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

357

Tractor Loan EMI : ट्रेक्टर फायनेंस की किश्तों से बचने लिखाई झुठी रिपोर्ट, मां, बेटे सहित 5 सलाखों के पीछे!

Ratlam : जिले के थाना बरखेड़ा कलां में फायनेंस की किस्तों को भरने से बचने के लिए ट्रैक्टर को बेचने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने का मामला सामने आया हैं मामले को अंजाम देने मां ने अपने 2 बेटों सहित 2 अन्य के साथ मिलकर साजिश रची थी। संदेह के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले की थाना बरखेड़ा कला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को फरियादी मोतीलाल मालवीय निवासी ग्राम जमुनिया शंकर द्वारा थाना बरखेड़ा कला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका महिंद्रा ट्रैक्टर रात्रि में चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला में अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। पुलिस की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के समय किसी भी मार्ग से ट्रैक्टर के आने-जाने का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला, जिससे पुलिस को प्रकरण में संदेह हुआ।

 

पुलिस को इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि फरियादी के भाई राजू उर्फ राजेश मालवीय ने ट्रैक्टर को पहले ही बेच दिया गया था। फाइनेंस की किस्तों से बचने के लिए ट्रैक्टर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा राजू उर्फ राजेश को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूला कि उसने मुकेश पाटीदार एवं असलम शाह के साथ मिलकर ट्रैक्टर को बेचने की योजना बनाई। आरोपियों ने ट्रैक्टर दलाल प्रदीप कुमावत निवासी दलोदा के माध्यम से उक्त ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी मदन मोहन को बेच दिया था और बाद में ट्रैक्टर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रैक्टर बिक्री से संबंधित नोटरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

 

फाइनेंस कंपनी ने भी कराई शिकायत दर्ज!

इस मामले में एसके फायनेंस की आलोट शाखा द्वारा भी फरियादी के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रकरण में धारा 318(4), 238, 61(2) BNS का इजाफा किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ राजेश (30) पिता नंदलाल मालवीय निवासी ग्राम जमुनिया शंकर, मुकेश (32) पिता रामलाल पाटीदार निवासी ग्राम जमुनिया शंकर, असलम (36) पिता हुसैन शाह, निवासी ग्राम जमुनिया शंकर, मोतीलाल (22) पिता नंदलाल मालवीय निवासी ग्राम जमुनिया शंकर, रत्नीबाई (55) पति नंदलाल मालवीय निवासी ग्राम जमुनिया शंकर को गिरफ्तार किया।आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी बरखेड़ा कलां, सुरेंद्र कछावा, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेश चौधरी, शकील, ईश्वर धाकड़, महिला आरक्षक शारदा लोहार तथा सायबर सेल रतलाम का सराहनीय योगदान रहा!