Traffic Becomes Easier Ban on Rickshaws : रिक्शाओं पर रोक के 3 दिन में ही राजबाड़ा पर ट्रैफिक सुगम हुआ

प्रशासन की इस व्यवस्था से व्यापारी भी खुश, सभी ने की तारीफ!

603

Traffic Becomes Easier Ban on Rickshaws : रिक्शाओं पर रोक के 3 दिन में ही राजबाड़ा पर ट्रैफिक सुगम हुआ

Indore : प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने राजवाड़ा पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रयोग के तौर पर सोमवार से 7 दिन तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। उसके बाद इस फैसले की समीक्षा के बाद यदि प्रतिबंध को सही पाया गया, तो इसे स्थाई किया जाएगा। क्योंकि, देखा गया था कि राजवाड़ा पर ट्रैफिक अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण ऑटो और ई-रिक्शा ही है। पिछले तीन दिनों में राजवाड़ा पर यातायात सुगम रहा और प्रशासन के फैसले की जनता और व्यापारियों ने तारीफ की।

राजबाड़ा पर बुधवार को ई-रिक्शा बैन का तीसरा दिन था। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते रिक्शा नजर नहीं आए। राजबाड़ा क्षेत्र पूरी तरह खुला रहा। इससे जहां ट्रैफिक मे सुधार हुआ, वहीं व्यापारी भी खुश नजर आए। महीनों बाद प्रशासन के प्रयास से यह व्यापारिक क्षेत्र जाम और बेतरतीब यातायात से निजात पा गया। प्रशासन के प्रयासों की प्रसंशा भी की।

राजबाड़ा पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर कलेक्टर ने 2 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। राजबाड़ा क्षेत्र के अस्त व्यस्त ट्रेफिक को लेकर निगम, ट्रेफिक पुलिस

और जिला प्रशासन लगातार गंभीर है। तीनों विभाग यातायात सुधार को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इस क्रम में चार दिन पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने राजबाड़ा पर इनके प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी है। IMG 20240529 WA0106

ट्रेफिक पुलिस का मानना है कि राजबाड़ा पर ई-रिक्शा के नहीं जाने से सवारियों को असुविधा होगी। उनकी परेशानी को देखते हुए वीर सावरकर मार्केट और मृगनयनी एम्पोरियम वाला स्थान तय किया जा रहा है। यहां से रिक्शा चालक सवारी ले जा सकते हैं। जबकि, एरोड्रम, बड़ा गणपति से होते हुए खजूरी बाजार, कृष्णपुरा छतरी तक रिक्शा प्रतिबंधित नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए राजबाड़ा से सिटी बसों का संचालन यथावत हो रहा है। इससे यात्रियों को आवागन में राहत मिलेगी।

कहां से कैसे जाएं

वीर सावरकर मार्केट में खड़ी होने वाली रिक्शा कलेक्टोरेट, महू नाका, जवाहर मार्ग, धार रोड, अन्नपूर्णा, रणजीत हनुमान क्षेत्र, मृगनयनी चौराहा से एमजी रोड, नगर निगम, मरीमाता चौराहा, सांवेर रोड, श्रमिक क्षेत्र तक आवाजाही कर सकेंगे।

IMG 20240529 WA0105

डीसीपी ने जारी किया प्लान

आमजन की सुविधा को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिफ ने रिक्शा का नया रूट प्लान जारी किया। वहीं किस प्वाइंट पर कोन तैनात रहेगा, इसका भी निर्णय लिया। नए प्लान के मुताबिक, जवानों की तैनाती के लिए अलग अलग समय का निर्धारण किया है। यहां दो शिफ्टों में जवान ड्यूटी पर रहेंगे। उन पर नजर रखने वरिष्ठ अधिकारी औचक निरीक्षण भी करेंगे।

यहां नही जा सकेंगे रिक्शा

एमजी रोड से सुभाष चौक आने वाले ऑटो पुलिस चौकी से मृगनयनी की ओर, मरीमाता महेश टी स्टॉल से अर्पण नर्सिंग होम तरफ लेफ्ट टर्न नहीं ले सकेंगे। फ्रूट मार्केट और यशवंत रोड से कोई भी राजबाड़ा की ओर नही जा सकेगा।

कहां कौन रहेगा तैनात 

डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12.30 बजे तथा 5 से रात 10 बजे, दूसरी शिफ्ट 12.30 से रात 9 बजे तक रहेगी। दोनों शिफ्ट के जवानों पर सहायक उप निरीक्षक हरिद्वार गुर्जरभोज नजर रखेंगे।

IMG 20240529 WA0108

ये पॉइंट तय किए गए 

यशवंत रोड पर पहली शिफ्ट में गुलशन राम अर्गल, सुषमा, वीरेंद्र, दूसरी में रामावतार दीक्षित, पूजा और ऋतिक, आड़ा बाजार में पहली शिफ्ट में रवींद्र दूसरी में महेंद्र मिश्रा, इमामबाड़ा में पहली शिफ्ट में तहसीलदार सिंह, सुभाष चौक पर पहली शिफ्ट में बलवंत सिंह सोलंकी, दूसरी में सुभाष, राजबाड़ा तंगाचोक में पहली शिफ्ट में सतरू, निशा, दूसरी शिफ्ट में रवींद्र सिंह, प्रवेश यादव और सोनाली, एम जी रोड पुलिस चौकी पर पहली शिफ्ट में वसु चौहान दूसरी में गिरीश जमरो, गणेश केप मार्ट पर पहली शिफ्ट में अनूपसिंह बामनिया, सपना, दूसरी में गणेश चौधरी, कुंद राज सेवाएं देंगे।