Traffic Improvement : यातायात नियम तोड़ने वालों पर इंदौर में सख्ती

गलत नंबर प्लेट लगाने वालों, ट्रैफिक में बाधा बनने वालों पर कार्रवाई

902

Indore : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद शहर में ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता दिखाई देने लगी है। यातायात पुलिस की लगातार रेड सिग्नल उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुहिम जारी है। वहीं गलत नम्बर प्लेट लगाने और नम्बर प्लेट पर कुछ और लिखवाने वालों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। यातायात में जो लोग बाधा बने हुए हैं, उन्हें भी हिदायत दी जा रही है।                                                                        IMG 20220131 WA0022

खासतौर से लेफ्ट टर्न के कारण जो बाधा यातायात में आ रही है उन्हें दूर कराया जा रहा है। रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वालों में ऑटो रिक्शा, मैजिक, वैन तो पुलिस के चंगुल में कई बार आ चुके हैं! लेकिन, अब पुलिस ने सिटी बस (क्रमांक एमपी-09 एफए 8556) को रेड लाइट के सात बार उल्लंघन के मामले में पकड़ा है। सूबेदार भागीरथ अहीरवार द्वारा उक्त सिटी बस पर कार्रवाई की और बस चालक को आगे भी यातायात नियमों की जिम्मेदारी को लेकर हिदायत भी दी गई। सभी रेड सिग्नल उल्लंघन के चालान की राशि जमा करने पर सिटी बस को छोड़ा गया।

रिक्शा, वैन और मैजिक के बाद अब सिटी बस भी अच्छी व्यवस्था में बिगड़े काम कर रही थी, जिसे भी सुधारने का काम चालान के रूप में किया गया। गलत नम्बर प्लेट वाले वाहनों को भी रोका गया, गलत साइज और गलत तरीके से नम्बर लिखे होने के अलावा नम्बर प्लेटों पर अलग-अलग स्लोगन भी लिखे हुए थे, उन्हें भी कानून के दायरे में लेकर उनकी नम्बर प्लेट निकलवाई गई। माणिकबाग ब्रिज पर रांग साइड वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई और कुछ को समझाइश भी दी गई। शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में भी पुलिस ने फुटपाथ पर कब्जाधारियों को समझाइश दी।