इंदौर में दर्दनाक हादसा: सीवर लाइन में उतरे 3 मजदूर अंदर फंसे, 2 की मृत्यु

73

इंदौर में दर्दनाक हादसा: सीवर लाइन में उतरे 3 मजदूर अंदर फंसे, 2 की मृत्यु

इंदौर: इंदौर में चोइथराम मंडी के गेट पर सीवर सफाई के दौरान तीन मजदूर अंदर फंस गए। जिसमें से 2 की मृत्यु हो गई। नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़े को निकालने उतरे थे। बताया गया है कि जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुँच गई है।

एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंदौर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीवर लाइन में उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। यह घटना चोइथराम मंडी गेट के समीप घटित हुई। मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है जो नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ थे।