Tragic Accident: कच्चे मकान की छत गिरी, 8 दबे, मासूम की मौत,7 घायल 

469

Tragic Accident: कच्चे मकान की छत गिरी, 8 दबे, मासूम की मौत,7 घायल 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर जिले के नोगांव तहसील अंतर्गत चिरवारी गांव में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक पुराने कच्चे मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दबकर जख्मी हो गए। मलबे में दबे एक तीन के मासूम की मौत हो गई। जब की मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। बाकी अन्य लोगों को चोटें आईं और वे मामूली रूप से घायल हुए हैं।

 

यह घटना चिरवारी गांव के तालाब मुहल्ले की है। यहां एक कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोग दब गए। हादसे में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अलीपुरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अलीपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

IMG 20230130 WA0159

अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि चिरवारी गॉव में ग्राम चुरवारी में रात्रि में रामदीन श्रीवास के कच्चे घर की छत गिर जाने से उसके बच्चे जिसका नाम लोकेश श्रीवास उम्र करीबन 3 वर्ष है की मृत्यु हो गईं है एवं मां को हल्की छोटे आई है। घटना के वक्त घर में करीबन 8 लोग सो रहे थे बाकी सभी सुरक्षित हैं। मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस के अनुसार चिरवारी गांव में स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलबा फैला पड़ा है। तब तक एक मासूम की मौत हो चुकी थी। मां गम्भीर रूप से जख़्मी हैं।फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।