WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tragic Incident: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी 2 बहनें, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल

2

Tragic Incident: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी 2 बहनें, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल

छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी दो चचेरी बहनों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार महाराजगंज निवासी आरती अहिरवार (12) पिता प्रेमलाल अहिरवार और रोशनी अहिरवार (16) पिता लल्लू अहिरवार नया तला स्थित अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए दोनों बहनें पास में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गईं। हादसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल रोशनी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।