Tragic Mishap: दिल्ली में कोर्ट में सिक्योरिटी में पदस्थ ASI की हार्ट अटैक से मौत, मध्य प्रदेश के हैं ASI

432

Tragic Mishap: दिल्ली में कोर्ट में सिक्योरिटी में पदस्थ ASI की हार्ट अटैक से मौत, मध्य प्रदेश के हैं ASI

Delhi News: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) परिसर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एएसआई (ASI) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजकर 22 मिनट की बताई जा रही है। मृतक एएसआई दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विंग  में तैनात थे और उस वक्त कोर्ट में ड्यूटी कर रहे थे। देखिए वीडियो…

घटना का पूरा दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में कैद हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एएसआई कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं, फिर एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं।

जैसे ही एएसआई कुछ कदम आगे बढ़ते हैं, वे अचानक संतुलन खो बैठते हैं और ज़मीन पर गिर पड़ते हैं। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत उनकी ओर दौड़ते हैं और उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं।

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

इस घटना से पूरे दिल्ली पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक एएसआई के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहकर्मियों का कहना है कि कुछ ही देर पहले तक वह बिल्कुल सामान्य थे और किसी भी तरह की परेशानी नहीं दिख रही थी।

बता दें कि मृतक एएसआई की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी थे और फिलहाल नरेला में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। अचानक हुई इस मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए और वहां गहरा शोक का माहौल बन गया।