Tragic Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

1203

Tragic Road Accident: एक ही परिवार के चार लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

रोहित झंवर की रिपोर्ट 

बाग। बुधवार शाम को बाग के निकट ग्राम लोंगसरी में दो दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। जिसमे तेज रफ्तार से चल रही बोलेरो वाहन ने दो मोटरसायकलों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस वाहन दुर्घटनाओं में सबसे बड़ी विडंबना यह रही की पहली घटना में मोटरसाइकल को टक्कर मारने के बाद घबराए वाहन चालक ने भागने के चक्कर में दूसरी मोटरसाइकल को सामने से जोरदार टक्कर मारी। पहले घटी दुर्घटना में तो दो लोगो को मामूली चोटे ही आई। परंतु दूसरी दुर्घटना में गमी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक पर सवार चार लोग जिनमे भाई सहित पति, पत्नी व एक बच्चा शामिल है। वे घटना स्थल पर ही मौत के आगोश में समा गए। सभी मृतक ग्राम खोजाकुआं के रहने वाले है। वही घायल ग्राम देवधा व ग्राम झाबा के निवासी है।

IMG 20230223 WA0008

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। घटना के पश्चात एंबुलेंस 108 की मदद से मृतकों व घायलों को बाग के शासकीय हॉस्पिटल लाया गया। जहां मृतकों का पोस्टमार्टम करने हेतु उनके शवों को हॉस्पिटल परिसर में ही रखा गया। वही घायलों का प्राथमिक उपचार कर रात्रि में छुट्टी दे दी गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम साढ़े 7 बजे के लगभग बाग के समीप ग्राम लोंगसरी में पुलिया के नजदीक बाग की ओर से जा रहे बोलेरो वाहन एमपी 09 सीएच 7587 ने दो अलग-अलग घटनाओं में मोटरसायकलो को टक्कर मारी। बोलरो वाहन की पहली टक्कर में मोटरसायकल सवार जगदीश पिता शेरसिंह बामनिया भील (36) निवासी देवधा एवं रणजीत पिता अंतरसिंह बघेल भिलाला (27) निवासी झाबा को मामूली चोटे आई। इस घटना से घबराए बोलेरों वाहन चालक ने भागने के चक्कर में वाहन को अंधाधुंध तेज गति से चलाया। तभी लगभग 100 मीटर ही आगे जाकर दूसरी मोटरसाइकल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे ग्राम खोजाकुआं के एक ही परिवार के चार लोगो की वाहन के टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतको में जंगलिया पिता केमता भील (55), ईडू पिता केमता भील (35), सिताबाई पति ईडू भील (30), किशन पिता ईडू भील (7) शामिल है। मृतक ग्राम बंधान्या में अपने रिश्तेदार के यहां गमी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहा से वापस लौटते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। घायल शेरसिंह एवं रणजीत को हाथ व पैर में मामूली चोटे आने से हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ हॉस्पिटल एवं थाना परिसर में जमा हो गई। पुलिस ने देर रात्रि दोनो दुर्घटनाओं के प्रकरण पंजीबद्ध कर मामलो को विवेचना में लिया है।