WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Trains Affected due to Block : वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने होगी प्रभावित!  

अधिक जानकारी हेतु भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च करें!

Trains Affected due to Block : वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने होगी प्रभावित!

Ratlam : पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के वडोदरा-गोधरा रेल खंड में स्थित छायापुरी- पिलोल स्‍टेशनों के मध्‍य प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 14 जून 2026 को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69117 वडोदरा दाहोद मेमू वडोदरा- गोधरा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 14 जून 2026 को उधना से चलने वाली गाड़ी संख्या 09067 उधना- हसनपुर रोड स्पेशल 2 घंटे 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया हैं कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं!