WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Transfer: राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह बने अपर सचिव 

SPS Officers Transfer
SPS Transfer

Transfer: राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह बने अपर सचिव 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले आदेश आज राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को वित्त विभाग, मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार वित्त नियंत्रक, संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से अस्थायी रूप से अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।

आनंद मिश्रा – संयुक्त संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नवा रायपुर से उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में स्थानांतरित हुए हैं।

राजशेखर शर्मा – वित्त अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर को उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

बदन सिंह ठाकुर – उप संचालक (वित्त), संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।l

राजीव कुमार झाड़े – मुख्य लेखा अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।

सलिल साहू – सहायक संचालक, संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन (आडिट प्रकोष्ठ), इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वित्त विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

IMG 20240724 WA0297