Transfer in Forest Department : वन विभाग में तबादले, 21 रेंजरों को बदला गया, संगीता ठाकुर को परिक्षेत्र अधिकारी इंदौर बनाया!

जानिए, किन अधिकारियों को कहां भेजा गया?

518
SAS Officers Shifted

Transfer in Forest Department : वन विभाग में तबादले, 21 रेंजरों को बदला गया, संगीता ठाकुर को परिक्षेत्र अधिकारी इंदौर बनाया!

Bhopal : मध्य प्रदेश में वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। विभाग ने ने 21 फॉरेस्ट रेंजर्स को नई जिम्मेदारी सौंपी। एमपी वन विभाग सचिव द्वारा 10 फरवरी सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। तबादला सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में नई तैनाती दी गई।

– संजय सिंह राजपूत को परिक्षेत्र अधिकारी बैरसिया, सामान्य वनमंडल भोपाल बनाया गया।

– गोपाल जाटव को परिक्षेत्र अधिकारी कोलारस, शिवपुरी भेजा।

– माधव सिंह सिकवार को परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी नियुक्त किया गया।

– आमिर खान को परिक्षेत्र अधिकारी ओरछा, टीकमगढ़ का प्रभार दिया।

– आकाश राजपूत को परिक्षेत्र अधिकारी निवाड़ी, टीकमगढ़ बनाया।

– रंजन सिंह परिहार को परिक्षेत्र अधिकारी सिंहपुर, सतना नियुक्त किया।

Screenshot 20250211 122756 279 Screenshot 20250211 122808 135

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

– योगेंद्र तिवारी को परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सरई, सिंगरौली नियुक्त किया गया।

– दीपक शर्मा को परिक्षेत्र अधिकारी श्योपुर का प्रभार दिया गया।

– पावन राय को परिक्षेत्र अधिकारी बिजावर (छतरपुर) भेजा गया।

– रवि कुमार पांडे को संजय टाइगर रिजर्व सीधी में तैनात किया गया।

– नितेश गंगेले को परिक्षेत्र अधिकारी बड़ामलहरा, छतरपुर बनाया।

– देवेश गौतम को परिक्षेत्र अधिकारी बहोरीबंद, कटनी का कार्यभार दिया गया।

– ब्रजदास मीना को परिक्षेत्र अधिकारी सिरोंज, विदिशा नियुक्त किया गया।

– कु रितिका यादव को परिक्षेत्र अधिकारी चंदेरी (अशोकनगर) भेजा गया।

– राजेंद्र पस्तोर को परिक्षेत्र अधिकारी अमरपाटन,सतना बनाया गया।