Probable IAS Reshuffle: कमिश्नर-कलेक्टरों की तबादला सूची आज रात आने की संभावना-जानिए कौन हो सकते हैं भोपाल,रीवा,सागर,धार के कलेक्टर

376
Probable IAS Reshuffle

Probable IAS Reshuffle:कमिश्नर- कलेक्टरों की तबादला सूची आज रात आने की संभावना-जानिए कौन हो सकते हैं भोपाल, रीवा, सागर,धार के कलेक्टर

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमिश्नर- कलेक्टरों की बहुप्रतिक्षित तबादला सूची के आज रात जारी होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि कल रात को ही सूची जारी होने की करीब थी लेकिन ईद को देखते हुए और एक दो नाम को लेकर अंतिम रूप नहीं दिया जाने से सूची रुक गई। अब यह माना जा रहा है कि आज रात या कल यह सूची जारी हो जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज रात 8:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। सूत्र बताते हैं कि रात में ही फिर एक बार मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की चर्चा होगी और देर रात तक यह सूची जारी हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में ग्वालियर, शहडोल और जबलपुर के कमिश्नर और प्रभावित हो सकते हैं। सूची में 20 जिलों के कलेक्टर के नाम बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ को दूसरे जिलों में पदस्थ किया जा सकता है और कुछ मंत्रालय में पदस्थ किए जाएंगे। बड़े जिलों के कलेक्टर को महत्वपूर्ण निगमों का एम डी बनाया जा सकता है।

2010 बैच के IAS अधिकारी भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के स्थान पर अब एक नया नाम सामने आया है। पता चला है कि सागर के कलेक्टर संदीप जी आर भोपाल कलेक्टर बन सकते हैं। संदीप 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चर्चा में तो इंदौर के कलेक्टर का नाम भी आया है हालांकि इसमें कुछ संशय भी है। मंडला के कलेक्टर सोमेश मिश्रा और संदीप जी आर का नाम भी इंदौर और भोपाल कलेक्टर के लिए चर्चा में है।

धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का तबादला तो लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंक को सागर, रीवा या इंदौर का कलेक्टर बनाया जा सकता हैं। बैतूल के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को धार का कलेक्टर बनाया जा सकता है। ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान का नाम भी चर्चा में है लेकिन प्रशासनिक गलियारों की खबरों के अनुसार शायद वह अभी ग्वालियर में ही कंटिन्यू कर सकती हैं।
रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल का तबादला भी तय माना जा रहा है। इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।
इसके अलावा नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह,उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना,मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग, सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, दमोह के कलेक्टर सुधीर कोचर और मैहर कलेक्टर रानी बाथड का नाम भी तबादला सूची में दिखाई दे सकता है।

Neha Giri: 2010 बैच की IAS अधिकारी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में निदेशक नियुक्त