Transfer Of IAS officer’s In MP: IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

869

Transfer Of IAS officer’s In MP: IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए है।

IMG 20221219 214341

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के अधिकारी केसी गुप्ता प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। 2000 बैच के अधिकारी विवेक कुमार अग्रवाल प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर और पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग को सचिव सहकारिता विभाग पदस्थ किया गया है। 2004 बैच के अधिकारी रघुराज एम आर को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर और पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग बनाया गया है।