Transfer Of IFS Officers: वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले

1457

भोपाल: राज्य शासन ने आज वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

1992 बैच के सत्यानंद को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी बनाया गया है। वह वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक इको पर्यटन विकास निगम बोर्ड थे।

श्रीमती समीता राजौरा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं शिकायत को अब प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुख्य कार्यपालन अधिकारी इको पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है।

1998 बैच के IFS विंसेंट रहीम को अब मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं शिकायत बनाया गया है।

2001 बैच के IFS प्रभात कुमार को मुख्य वन संरक्षक शहडोल से स्थानांतरण कर मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल बनाया गया है।

2003 बैच के IFS लखन लाल उईके मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना जबलपुर को मुख्य वन संरक्षक शहडोल बनाया गया है।

2016 बैच के IFS अखिल बंसल डीएफओ छिंदवाड़ा को अब DFO जबलपुर बनाया गया है। 2016 बैच के ही IFS अंकित पांडे डीएफओ अशोकनगर को DFO हरदा बनाया गया है।

WhatsApp Image 2022 05 04 at 6.27.42 PM

WhatsApp Image 2022 05 04 at 6.27.42 PM 1