WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Transfers Of CMO’s: MP में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले

आज लोकायुक्त ट्रैप हुई महिला CMO भी स्थानांतरित

New Posting Of Tehsildar's

Transfers Of CMO’s: MP में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज 4 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

इस आदेश के तहत जबलपुर संभाग में सिवनी जिले की बरघाट की मुख्य नगरपालिका अधिकारी कामिनी लिल्हारे भी शामिल हैं जिन्हें आज लोकायुक्त पुलिस ने ₹10000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कामिनी को अब सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण मंडला में पदस्थ किया गया है।

IMG 20230224 223611

IMG 20230224 223557 1

इसके अलावा सिवनी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी पूजा बनकर को अब करेली, नरसिंहपुर जिले का मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाया गया है। रामकुमार कुरवेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण मंडला को अब मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिवनी बनाया गया है। उनका पूर्व में जारी नगर परिषद अमरकंटक का आदेश निरस्त किया गया है।

वेद प्रकाश पुरी गोस्वामी राजस्व उपनिरीक्षक नगर पालिका परिषद बालाघाट को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बरघाट जिला सिवनी किया गया है।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि नवीन नवीन पदस्थापना स्थल पर अधिकारी दो दिवस ने अपना कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।